शिवपुरी: जिले के तीन थानों की पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्यवाही को अंजाम देते हुए गांजे की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक पोहरी थाना पुलिस ने श्योपुर-पोहरी रोड के मडखेड़ा गांव के तिराहे से पोहरी कस्बे की भगवती काॅलोनी के रहने वाले दीपक उर्फ गोलू राजपूत पुत्र ब्रजेन्द्र राजपूत (26) को पकड़ा था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 12 हजार की कीमत का 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया था। आरोपी गांजे की खेप को खपाने जा रहा था। इसी दौरान पोहरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नशे के खिलाफ दूसरी कार्यवाही बदरवास थाना पुलिस ने की है, जहां बदरवास पुलिस ने बदरवास कस्बे की गल्ला मंडी के पास एक आरोपी के पास से 1 किलो 540 ग्राम गांजा बरामद किया था।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू खांन पुत्र सरदार खान (30) था। आरोपी बदरवास कस्बे के इंद्रा काॅलोनी का रहने वाला है, जो गांजे के खेप की खपाने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। वहीं, गांजे के साथ एक आरोपी को सिरसौद थाना ने भी पकड़ा है। सिरसौद पुलिस ने लोहादेवी गांव में चबूतरे पर रखकर गांजे को बेचता हुआ गांव के 62 साल के बुजुर्ग रामगोपाल पुत्र गुलाब धाकड़ को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 520 ग्राम गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गांजे के साथ पकड़ाए तस्कर: तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग पकड़े गांजे के साथ आरोपी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment