Press "Enter" to skip to content

अवैध उत्खनन का मटेरियल बेचने वालों पर कार्रवाई: माइनिंग विभाग की छापा मारकर लगाया जुर्माना / Shivpuri News

शिवपुरी के रन्नौद कस्बे में शुक्रवार को माइनिंग विभाग ने रेत के अवैध फड़ों पर अचानक से छापामार कार्रवाई करते हुए फड़ों के संचालकों पर जुर्माना लगा दिया। बता दें कि रन्नौद कस्बे में पिछले काफी समय से अवैध उत्खनन का मटेरियल नियम विरुद्ध बिक्री की शिकायतें माइनिंग विभाग को मिल रहीं थीं।

जानकारी के मुताबिक आज (शुक्रवार) माइनिंग विभाग टीम ने रन्नौद कस्बे में पिछोर रोड पर संचालित अरविंद लोधी, भूपत सिंह यादव, बल्लू राय द्वारा संचालित फड़ों पर छापामार कार्रवाई करते हुए बिक रहे बिल्डिंग मटेरियल के कागजों की जांच की तथा स्टॉक एवं शेष का मिलान किया। जहां तीनों फडों के संचालकों के कागजों, स्टॉक एवं शेष का मिलान में गड़बड़ी पाई गई। माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने फड़ों के संचालकों को नियमानुसार व्यवसाय करने की हिदायत दी।

माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास ने बताया कि रन्नौद नगर में अवैध रूप से संचालित गिट्टी, रेत, ईट, भसुआ एवं सेंड फड़ों की जांच की गई। जांच में 3 फड़ो संचालकों के पास स्टॉक रजिस्टर से लेकर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। इनमें से दो फड़ों के मटेरियल की सुपुर्दगी एंव एक फड़ वाले ने साइन नहीं किया। माइनिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि तीनों फड़ संचालकों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!