Press "Enter" to skip to content

ईसागढ़ थाने में एएसआई के पद पर पदस्थ ज्ञान सिंह वर्मा के बेटे कुलदीप वर्मा की सड़क हादसे में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा के बेटे की मौत हो गई। हादसा अमोला घाटी पर हुआ जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दरोगा के बेटे को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरवाया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप पुत्र ज्ञान सिंह वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी कांकर शुक्रवार की देर शाम शिवपुरी से अपने गांव लौट रहा था तभी अमोला घाटी पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कुलदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलदीप के पिता ज्ञान सिंह वर्मा अशोक नगर जिले के ईसागढ़ थाने में एएसआई के पद पर पदस्थ है। इस दर्दनाक हादसे में युवा बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहरा मच गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!