शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता घर से ढाई लाख रुपए कीमत का सामान समेट कर प्रेमी संग फरार हो गई। खास बात यह है की महिला का प्रेमी महिला के ससुराल में बुआ का लड़का बनकर घर आया और महिला को भगाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पति ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट तेंदुआ थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पुलिस उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा सकी। इससे परेशान पति ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र रावत ने बताया कि वह ट्रक पर ड्राइवरी का काम करता है। उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी।
31 मार्च 2024 को उसकी पत्नी घर में रखें 50 हजार रुपए नगद और करीब 2 लाख कीमत के सोने चांदी के गहने लेकर घर से गायब हो गई। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी रन्नोद के पास रहने वाले गोलू उर्फ अर्जुन पाल के साथ भाग गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।

घर से ढाई लाख का सामान समेट कर पत्नी प्रेमी संग फरार ,बुआ का लड़का बनकर घर आया था पत्नी का प्रेमी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment