पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उठाए आवश्यक कदम
शिवपुरी: जिले में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल संकट के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जिला स्तरीय और जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। जिन पर लोग पेयजल से संबंधित समस्या के निराकरण खासकर हैंडपंप खराब होने, नल जल योजना से पानी सप्लाई या मोटर खराब होने से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए पीएचई और जिला पंचायत द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके अलावा जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
पीएचई के ईई एलपी सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी बाइस राम धाकड़ जिला स्तरीय सलाहकार पीएचई शिवपुरी को बनाया गया। यहां कंट्रोल रूम का नंबर 07492 – 359634 और मोबाइल नंबर 7987193889 है। इसी तरह जिले में शिवपुरी, नरवर, करेरा, कोलारस, पिछोर, खनियाधाना, बदरवास में भी ग्रामीण स्तर पर पेयजल समस्या निराकरण के लिए संबंधित जनपद के सीईओ और पीएचई के एसडीओ को प्रभारी बनाया गया है जिनके नंबर पर संपर्क कर उन्हें पेयजल समस्या से संबंधित जानकारी नोट कराई जा सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या निवारण के लिए जिला स्तरीय जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की हुई स्थापना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment