Press "Enter" to skip to content

थ्रेसर में फंसने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत: तीन बहनों के अकेला भाई था, खनियाधाना के सिनावलकलां गांव की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियाधाना थाना क्षेत्र के सिनावलकलां गांव से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां थ्रेसर से गेंहू की थ्रेसिंग कराते वक्त एक 13 साल के बालक की दर्दनाक मौत थ्रेसर में फंसने से हो गई। बता दें कि मरने वाला बालक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था।

जानकारी के अनुसार, ब्रजेश लोधी अपने परिवार के साथ खेत में गेंहू की फसल की थ्रेसिंग करवा रहा था। इसी दौरान ब्रजेश लोधी का 13 साल का बेटा शेवेंद्र लोधी थ्रेसर पर खड़े होकर फसल के पुरों को थ्रेसिंग के लिए डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान शेवेंद्र का हाथ थ्रेसर की फंखे की चपेट में आ गया इसके बाद पलभर में शेवेंद्र थ्रेसर में समा गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में तीन बहिनों के बीच 13 साल के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना परिवार ने पुलिस को नहीं दी। परिवार ने शेवेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!