Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत: खाना खाकर पैदल लौट रहा था, ट्रैक्टर ने भी बाइक सवार को रौंदा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा-ईसागढ मार्ग पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कोलारस पोस्टमॉर्टम के भेज अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक खनियाधाना का रहने वाला 45 वर्षीय सुरेश कोली पुत्र हरिराम कोली ट्रक ड्राइवर है। गुरुवार की रात वह अपने ट्रक को देहरदा-ईसागढ मार्ग पर स्थित भूसा फैक्ट्री पर खड़ा कर खाना खाने पैदल देहरदा चौराहा गया हुआ था। खाना खाकर वापस लौटते वक्त सुरेश कोली में किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

जिससे सुरेश कोली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी। आज शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा

वही कोलारस थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बाइक सवार में शंकरगढ़ गांव के पास टक्कर मार दी और मौके से फरार गया। घायल बाइक सवार रामपाल सिंह पुत्र सुरेश सिंह जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है।

जो कोलारस कस्बे में रहकर अपनी बाइक से गांव-गांव घूमकर साड़ी-लहंगा बेचने का काम करता है। राम पाल अपने काम से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!