शिवपुरी: शहर के माधव चौक पर प्रतिष्ठित प्रेम स्वीट की दुकान पर चोर ने गुरुवार-शुक्रवार की रात दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मिठाई की दुकान से नगदी समेट कर अपने साथ ले गया। इस घटना ने पुलिस गश्ती पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि जिस दुकान में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह दुकान सहायता केंद्र से महज कुछ फीट दूरी पर है और यहां दिन-रात पुलिस मौजूद रहती हैं। इसके बावजूद शातिर चोर पुलिस की नाक के नीचे चोरी की वारदात को अंजाम देकर चला गया। चोरी की वारदात CCTV में भी कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, एक चोर बाइक पर सवार होकर गुरुवार की रात सहायता केंद्र पर पहुंचता है। जहां वह प्रेम स्वीट की दुकान से सटी हुई गली में पहले अपनी बाइक को रखता है इसके बाद शातिर चोर पैदल सीसीटीवी की निगरानी बचने के लिए दीवार से चिपककर धीरे-धीरे दुकान तक पहुंचता है।
फिर दुकान में लगे तालों को चटकाकर दुकान में प्रवेश करता है। इसके बाद चोर दुकान की छानबीन करता है। जहां उसे एक स्टील के कंटेनर में रखी रुपयों की गद्दी मिल जाती है। जिन्हे वह एक पन्नी (पैकिंग) में भरकर अपने चोरी कर ले जाता है।
प्रेम स्वीट की संचालक राजेश जैन के अनुसार स्टील के कंटेनर 10 और 20 रुपए के नोटों के गड्डी करीब 30 से 40 हजार रुपए ग्राहकों को खुल्ले पैसे वापस देने के लिए रख रखी थी। जिन्हें चोर चोरी कर ले गया। बता दें चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम साढ़े चार बजे से लेकर पांच बजे के बीच दिया है। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

चोरों ने मिठाई की दुकान में ताले तोड़कर नगदी उड़ाए: बारदात सीसीटीवी में कैद, सहायता केंद्र से कुछ दूरी पर घटना को दिया अंजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment