ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई और दहेज का सामान वापस दिलाए जाने की फरियाद लेकर विधवा महिला काट रही है दफ्तरों के चक्कर नहीं हो रही सुनवाई
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गोंदरी गांव की रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर ससुरालियों पर मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने दहेज में दिया सामान ससुरालियों से वापस दिलाए जाने की भी गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका जाटव पुत्री कप्तान सिंह जाटव पत्नि महेंद्र जाटव निवासी ग्राम गोंदरी थाना बैराड हाल निवासी मायका ग्राम रातिकिरार जिला शिवपुरी ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले गोंदरी गांव के महेंद्र जाटव से हुई थी। पिछले साल पति महेंद्र जाटव ने शराब के नशे में रेल के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और दहेज में दिया सामान भी अपने पास रख लिया। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को जब वह अपने पिता के साथ ससुरालियों से दहेज में दिया सामान वापस मांगने गई तो ससुरालियों ने उसकी और उसके पिता की मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी शिकायत बैराड़ थाने पर की लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद गुरुवार को उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर ससुरालियों से दहेज में दिया सामान वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

पति की मौत के बाद ससुरालियों ने महिला को घर से भगाया, दहेज में दिया सामान हड़पा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment