पीड़ित युवक ने पत्नी के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के नया बलापुर गांव में गुरुवार को गांव के 5 दबंगों ने मिलकर एक आदिवासी युवक की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।पीड़ित युवक दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा तो थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों पीड़ित युवक से बोले के पहले शिवपुरी जाकर इलाज कराओ उसके बाद रिपोर्ट लिखेंगे। जिसके बाद पीड़ित युवक ने पत्नी के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार हरनाम पुत्र रावजी आदिवासी निवासी नया बलापुर गांव ने बताया कि उसकी 25 वीघा जमीन को सिरनाम रावत, राजू रावत और खुमान रावत ने बटाई से लिया था।जिसकी फसल निकल चुकी है उसका हिस्सा लेना था। फसल में हिस्सा देने की बात पर सिरनाम रावत,,राजू रावत,करनजीत रावत,खुमान रावत और राहुल इन पांचों व्यक्तियों ने मुझे घेर लिया और घेरकर मेरी लाठियों एवं लात घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि घटना की रिपोर्ट करने मैं थाना सुरवाया पर गया तो थाना सुरवाया पर रिपोर्ट नहीं लिखी और पर्चा बनाकर कह दिया कि अस्पताल जाकर इलाज करा लो। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

दबंगों ने आदिवासी युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, थाने में पुलिसकर्मी बोले पहले इलाज कराओ फिर लिखेंगे रिपोर्ट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment