Press "Enter" to skip to content

एसडीएम ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित 9 कर्मचारियों को थमाए नोटिस: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दल के प्रशिक्षण में रहे नदारद / Shivpuri News

शिवपुरी: लोकसभा चुनाव के लिए पिछोर विधानसभा क्षेत्र पिछोर के मतदान दल के लिए कर्मियों के प्रशिक्षण में गैरमौजूद रहने वाले 9 कर्मचारियों को पिछोर एसडीएम ने कारण बताओं नोटिस थमाया है।सहायक रिटर्निंग अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया प्रशिक्षण में आज सुबह की पाली में तीन पी2 और दो पी3 तथा दूसरी पाली में एक पी1 तथा तीन पी2 कुल नौ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।


जिनको नोटिस जारी किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी जेपी गुप्ता कहा- लोकसभा चुनाव के लिए पिछोर विधानसभा क्षेत्र पिछोर के मतदान दल के लिए कर्मियों के प्रशिक्षण में कर्मचारियों को उपस्थित होना अनिवार्य था। ऐसे जो कर्मचारी अनुपस्थित रहें उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि पिछोर के उत्कृष्ट विद्यालय मे प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के लिऐ सात कक्ष बनाए गए हैं जिसमें प्रत्येक कक्ष में 40-40 कर्मचारीयों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह प्रशिक्षण दो पालियों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम पाली 10 से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली 02 से 05 तक रखी गई है, प्रत्येक पाली मे 280 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिसमें कुल 23 मास्टर ट्रेनर है जिनके द्वारा सभी मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार शिव शंकर सिंह गुर्जर, खनियाधाना सीईओ मोगराज मीना,पिछोर नगर पंचायत सीएमओ आनंद शर्मा, नायब तहसीलदार निशिकांत जैन, पंचायत इंस्पेक्टर रामकिशन टेंगर,पिछोर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता, निर्वाचन सुपरवाइजर हरिदास त्रिपाठी उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!