शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के रिनाए गांव में चार किसानों के खेत में बिजली के तारों से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई। आगजनी की इस घटना में खेतों कटी व खड़ी कई बीघा की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आगजनी की इस घटना में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक़ रिनाये गांव के दौजाराम जाटव और सन्नू जाटव दोनों भाइयों ने करीब साढ़े चार बीघा के खेत में खड़ी गेंहू की फसल को कटवा कर थ्रेसिंग के लिए एकत्रित कर रखा था। बताया गया है कि बिजली के रातों में शॉर्टशर्किट की बजह से सबसे पहले आग इसी जगह से भड़की इसके बाद पडोसी किसान रामवीर सिंह रघुवंशी और मुकेश रघुवंशी के खेतों तक पहुंच गई।
खेतों में चारों और आग उठती देख ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। वही फायर बिग्रेड को भी आगजनी की सूचना दे दी गई थी। फसल में भड़की आग पर क़ाबू पाने के लिए ग्रामीणों ने गांव के करीब पांच ट्रैक्टरों की मदद से जमीन पर कट लगाकर आग को फैलने से रोका गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया।
जानकारी के अनुसार दौजाराम जाटव और सन्नू जाटव के खेत में कटी रखी करीब साढ़े चार बीघा की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई दोनों भाइयों का कहना है कि करीब 45 कुंटल गेंहू का नुकसान हुआ है।
इस आगजनी में मुकेश रघुवंशी की तीन बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। वहीं किसान रामवीर सिंह रघुवंशी के एक बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल भी जलकर खाक हुई है। आगजनी की इस घटना में चारों किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

किसानों के खेतों में भड़की आग: गेंहू की फसल जलकर हुई खाक, किसानों को हुआ बड़ा नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment