शिवपुरी: लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मंगलवार को शिवपुरी में गुना लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व संगठन मंत्री बरुआ ने कहा कि शिवपुरी-गुना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 अप्रैल मंगलवार को शिवपुरी में अपना नामांकन फार्म भरेंगे, जिसको लेकर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शिवपुरी पहुंचकर नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
6 अप्रैल को कार्यकर्ता बूथ पर 6 घंटे का समय दें
पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 6-6 घंटा रुककर समय दें और करणीय कार्य जिसमें हर बूथ पर झंडा, हमारा वक्ता तय हो, बूथ की बैठक हो, उसके बाद बूथ पर रहने वाले सभी लाभार्थी से संपर्क कर उनके घरों में झंडा लगे साथ ही हर लाभार्थी से संपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार की जन हितैषी योजनाओं को बताएं। हर बूथ पर 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाकर बूथ विजय के संकल्प के साथ आपको बूथ जिताना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव में गति देते हुए शिवपुरी में लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारीक, सह संयोजक सुरेंद्र शर्मा, लोकसभा विस्तारक लाखन सिंह दांगी उपस्थित रहे।

सिंधिया 16 अप्रैल को भरेंगे नामांकन: गुना लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक में शामिल हुए पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment