शिवपुरी: राजस्थान के कोटा से गायब शिवपुरी की छात्रा को इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने ढूंढ निकाला है। छात्रा और उसके दोस्त को देवगुराड़िया (खुड़ैल) के आगे इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पास उसकी सहेली के रूम से बरामद किया गया है। सहेली इसी कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही है।
अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची
काव्या के परिजन ने उसे नीट की तैयारी करने कोटा भेजा था। पिता रघुवीर धाकड़ को 18 मार्च की दोपहर 3 बजे मोबाइल पर बेटी की किडनैपिंग का मैसेज आया था। बेटी के हाथ-पैर और मुंह बंधी फोटो भी भेजी गईं। कुछ फोटो में काव्या के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा था। उसे जिंदा छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी थी।
दोस्त के मकान में लिए थे लड़की के हाथ-पैर बंधे फोटो
कोटा की एसपी अमृता दुहान ने बताया था कि मामले में हर फैक्ट को चेक करने के बाद क्लियर हो गया कि छात्रा के साथ कोई वारदात नहीं हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ थी। एक लड़के को इस मामले में राउंडअप कर लिया गया। वह इंदौर का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लड़के का नाम उजागर नहीं किया।
पुलिस ने घोषित किया था 20 हजार रुपए का इनाम
फर्जी किडनैपिंग के खुलासे के बाद काव्या की लोकेशन इंदौर और आसपास के इलाके में बताई जा रही थी। क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस की टीमें छात्रा और उसके साथी को खोज रही थी। पता बताने वाले को 20 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की थी।
इंदौर में 20 मार्च को छात्रा और उसके दोस्त का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था। यहां से दोनों अमृतसर के लिए निकले थे। 2 दिन पहले ही दोनों फिर इंदौर पहुंचे। देवगुराड़िया के पास शिवाजी नगर में छात्रा ने सहेली की मदद से किराए से कमरा ले लिया था।

इंदौर में मिली शिवपुरी की लापता छात्रा: क्राइम ब्रांच ने सहेली के रूम से किया बरामद, रची थी खुद के अपहरण की साजिश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment