शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में रहने वाले एक युवक को दूसरी जाति का महिला से प्रेम प्रसंग के चलते अंतरजातीय विवाह करना मंहगा पड़ गया। बड़े भाई की लव मैरिज से ख़फ़ा छोटे भाइयों ने बड़े भाई की उस समय लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी जब वह होली पर गुलाल लगाने अपने पैतृक गांव गया था।हद तो तब हो गई जब मारपीट का शिकार युवक इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसके खिलाफ ही मारपीट का मामला दर्ज कर लिया इससे परेशान पीड़ित ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई और आरोपी भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार विनोद कुशवाह निवासी पुरानी तहसील के पीछे कोलारस ने बताया कि उसने करीब 15 साल पहले एक आदिवासी युवती से लव मैरिज की थी इस लव-मैरिज का परिवार के लोगों ने विरोध किया जिस कारण वह घर छोड़कर कोलारस रह रहा था इसी दौरान होली पर वह अपने पैतृक गांव देहरदा सड़क पर घर गया जहां छोटे भाई सुनील और छोटू मुझसे बोले कि तुम सीमा आदिवासी को छोड दो हम तुम्हारी दूसरी शादी जगह शादी करा देंगे मैने कहा कि मैं उसको नहीं छोड़ूंगा मैंने उससे शादी की है तो इसी बात पर से दोनो भाई सुनील और छोटू ने मेरी लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित ने भाईयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

प्यार के दुश्मन: अंतर्जातीय विवाह से खाफ छोटे भाइयों ने बड़े भाई की लाठी डंडों से की बेरहमी से पिटाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment