शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के सेवाखेड़ी गांव के हनुमान मंदिर से चोरी का मामला आया है। जहां चोर रात्रि विश्राम की कहकर मंदिर की रेकी करने आया और रात में समय मंदिर में रखे आभूषण सहित नगदी से चोरी कर ले गया। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने नामजद चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेवाखेडी गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी प्रहलाद त्यागी ने बताया कि रविवार की रात एक युवक मंदिर पर आया था। उसने अपना नाम मुकेश आदिवासी निवासी रामपुरा तहसील घाटीगांव का होना बताया था।
मुकेश का कहना था कि वह पड़ोसी गांव दुल्हारा में मजदूरी करने आया था, साधन न मिलने के फेर में वह अपने गांव वापस नहीं लौट सका था। वह रात्रि में मंदिर में ही रुकने का आग्रह कर रहा था लेकिन मैने मुकेश आदिवासी को मंदिर परिसर में रुकने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मुकेश मंदिर से चला गया था।
कुछ घंटों बाद मुझे मंदिर की किचन से आवाजें सुनाई दी थी। जाकर देखा तो मुकेश आदिवासी बक्से में रखी पेटी को लेकर भाग गया था। किचन में अंदर जाकर देखा तो तिजोरी तिजोरी का ताला टूटा हुआ पड़ा था। तिजोरी में रखी जिस पेटी को लेकर मुकेश भागा था।
उस पेटी में चांदी का मुकुट, कलंगी, चांदी के दो कानों के कुण्डल,चांदी के दो कड़े, 400 ग्राम चांदी का हार जिनकी कुल कीमत 40 के लगभग है और 40 हजार 500 केश भी रखे थे। जिन्हें चोर चुरा कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मुकेश आदिवासी निवासी रामपुरा, घाटीगांव के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हनुमान मंदिर से हजारों की चोरी: रात्रि विश्राम के बहाने मंदिर में की रेकी, फिर दिया चोरी को अंजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment