Press "Enter" to skip to content

एक ही दिन में उठी अर्थी और डोली: बहन की शादी के दिन भाई की हार्ट अटैक से मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी में एक घर से एक ही दिन डौली और अर्थी एक साथ उठी। यहां जिस घर में शादी की शहनाईयों की गूंज में मातम बदल गई।

यहां बीते रोज जिस युवक की मौत संभवत हार्ट अटैक से हो गई थी उसी दिन उसकी बहन की डोली उठनी थी। उस घर से बहिन की डोली और भाई की अर्थी उठ गई। इस पूरी घटना के बाद अब पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई गमगीन है।

जानकारी के अनुसार 30 मार्च को ग्राम चौकी निवासी हक्के जाटव की बेटी की बारात आनी थी। ऐसे में परिवार का हर सदस्य शादी की खुशियों में मग्न था। इसी क्रम में हक्के का बेटा श्रीलाल उम्र 35 साल भी बहन की शादी की तैयारियों में लगा व्यस्त था।

रात के समय घर में नाच-गाना चल रहा था तभी अचानक श्रीलाल के घबराहट हुई और उसे सीने में दर्द होने लगा। श्रीलाल की तबीयत बिगड़ती देख उसके रिश्तेदार और परिवार वाले उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में श्रीलाल की गंभीर स्थिती को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसे में हक्के के घर में शादियों की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। वहीं दूसरी ओर एक समस्या खड़ी हो गई थी कि एक ही घर में एक दिन में अर्थी और डोली कैसे उठे। इस पर रिश्तेदारों ने सार्वजनिक सहमती से यह निर्णय लिया कि बेटी की शादी किसी रिश्तेदार के घर से करेंगे।

बताया जा रहा है कि इसके बाद हक्के की बेटी को रात में ही उसके किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया गया। शनिवार को वहां सिर्फ शादी की रस्म अदा की गई। इधर घर से बेटी की विदा होने के बाद बेटे के शव का शनिवार को घर ले जाया गया और जिस चौखट से बहन की डोली उठनी थी, उस चौखट से भाई की अर्थी उठाई गई। इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में गम का माहौल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!