Press "Enter" to skip to content

जब 100 साल की बुजुर्ग महिला हाथ ठेले पर बैठकर पहुंच गई कलेक्टर की जनसुनवाई में मामला जानकर चौंक गए लोग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आज अजीबो गरीब मामला सामने आया इस नजारे को देखकर लोग चौंक उठे। दरअसल मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एक 100 साल की बुजुर्ग महिला हाथ ठेले पर बैठकर अपनी फरियाद सुनाने कलेक्टर के पास पहुंच गई।
100 साल की राधाबाई जोगी ने बताया कि वह जोगी मोहल्ला वार्ड 19 शिवपुरी में एक पटौर में निवास करती है उसके पति की मौत के बाद पटौर का नामांतरण बेटे के नाम होना है लेकिन नगरपालिका शिवपुरी द्वारा उसे नल कनेक्शन का 28 हजार रुपए का बिल थमा दिया गया है। बुजुर्ग महिला और उसके बेटे ने बताया कि वह अत्यंत गरीब है बिल भरने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। नल कनेक्शन का बिल माफ कराने बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!