Press "Enter" to skip to content

80 वर्षीय वृद्ध महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और मकान हड़पने का षड़यंत्र रचने का आरोप एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चन्द्रा कॉलोनी नबाव साहब रोड की रहने वाली एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला संतोष रजक ने आज एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पड़ोसियों पर मारपीट और मकान हड़पने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की इससे परेशान होकर उसने आज इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
महिला ने बताया कि मेरे पड़ोस में रहने वाली राधा के द्वारा मेरे घर के सामने गंदगी की जाती है मना करने पर गाली-गलौच करती है।बीते रोज राधा पत्नि राजेश,जसवंत कुशवाह,विपिन कुशवाह, गोलू कुशवाह,सूरज कुशवाह,पुनिया कुशवाह,देवेन्द्र कुशवाह और अन्य लोगों द्वारा मेरे घर में घुसकर मेरी एवं मेरे किरायेदार पढ़ने लिखने वाले बच्चों की मारपीट एवं गाली-गलौच की, मुझ वृद्ध महिला को इन लोगों द्वारा धक्का देकर मारने को कोशिश की गई,जिसकी शिकायत मैंने थाना कोतवाली शिवपुरी में की मेरी कोई सुनवाई नहीं की गई।पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि ये लोग उसे कभी भी मार सकते है और मेरा मकान हड़प सकते हैं। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!