शिवपुरी में एक शासकीय शिक्षिका के साथ अपर सचिव
भोपाल के नाम से आए फोन द्वारा 20 हजार रूपए की ठगी कर ली गई। बता दें अपर सचिव भोपाल के नाम से आए फोन पर शिक्षिका की 181 पर दर्ज स्कूल न जाने की शिकायत को लेकर सस्पेंड करने का भय दिखाकर डराया गया था। अपर सचिव के फोन से डरी शिक्षिका ने 20 हजार रूपए पोनपे के जरिए कर भी दिए थे। जब बाद में शिक्षिका को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ इसके बाद शिक्षिका ने रन्नौद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रन्नौद थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजी बद्ध कर
लिया है।
जिला रायसेन थाना सिलवानी के समनापुर गांव की रहने वाली 26 साल की शिक्षिका रामदेवी पत्नि पवन कुमार गौड ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय प्राथमिक विद्यालय सूखाराजापुर में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। 29 जनवरी की शाम मेरे मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7388377532 से कॉल आया और बोला कि मैं अपर सचिव भोपाल से बोल रहा हूं। आप स्कूल टाइम से नहीं जाती हो, आपकी शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर बच्चों के पालकों ने की है। मैंने उनसे पूछा कि किसने शिकायत की है तो वह बोला कि तुम खुद पता कर लेना और मुझे धमकी दी कि मैं तुम्हें तीन माह के लिए निलंबित कर दूंगा, तुम्हारे पास 24 घंटे के अंदर नोटिस भेज देंगे आप और आपके पति दोनों मिलकर नोटिस
पढ़ लेना। फिर वह बोला कि आप कुछ ले देकर मामला यहीं शांत कर लो आप मुझे 20 हजार रूपए दे देना, तो मैंने बोला कि इतने सारे रूपए मेरे पास नहीं है तो वह बोला कि मैं तुम्हें हमेशा के लिए निलंबित कर रहा हूं।
शिक्षिका ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई की बात सुन मैं डर गई और मैंने उनसे कहा कि तुम अपना मुझे फोन पे नंबर दे दो तो उसने मुझे 6388068416 फोन पे नंबर दिया, जिस पर मैंने 20 हजार रूपए 29 जनवरी की शाम को ट्रांसफर कर दिए थे। मैंने बीस हजार रूपए निलंबित होने के डर से ट्रांसफर कर दिए थे। उसने फर्जी अपर सचिव बनकर मुझसे फ्रॉड तरीके से 20,000 रूपए ट्रांसफर करवा लिए हैं। बाद में उसे पता चला कि इस प्रकार से अपर सचिव बनकर और भी शिक्षकों के पास फोन आए थे। तब उसे समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गई है। रन्नौद थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ फ्रॉड: बदमाश ने फोन पर कहा- 20 हजार रूपए दे दो, वर्ना सस्पेंड कर दूंगा, FIR दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment