शिवपुरी: संघर्ष जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के मुकाझिर नदी की रेत के आधिपत्य को लेकर दो गांव के लोग आपस में झगड़ गए। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच नदी के घाट पर जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में घायल कुछ लोगों को मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायापुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
बता दें कि जिले में अवैध रेत का कारोबार चरम पर है। जानकारी के मुताबिक मायापुर थाना क्षेत्र के पायगा और चिन्नौदी गांव पास मुक़ाझिर नदी से रेत निकालने का काम दोनों पक्ष कर रहे थे। बीते रोज नदी के घाट पर इकट्ठी की हुई रेत के पीछे दोनों गांव के लोग झगड़ गए। दोनों के बीच नदी के घाट पर रेत के हक को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। इसके बाद दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए बदरवास सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मायापुर थाना पुलिस ने पायगा गांव के रहने वाले प्राण सिंह की शिकायत पर चिन्नोदी गांव के रहने वाले मुनिराम लोधी, राम सिंह लोधी और गजेंद्र लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वहीं चिन्नोदी गांव के रहने वाले राम सिंह लोधी की शिकायत पर पायगा गांव के रहने वाले प्राण सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, बाबू लोधी और सुनील लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

नदी की रेत पर आधिपत्य को लेकर दो गांव के लोगों में खूनी, अबैध रेत का कारोबार चरम पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment