शिवपुरी: शहर के कमलागंज में स्थित सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने आज जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी से छात्रावास अधीक्षिका की शिकायत कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला पंचायत सीईओ के ऑफिस पहुंची करीब दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने बताया कि छात्रावास अधीक्षिका की मनमर्जी के चलते उन्हें हॉस्टल में ना तो सही से नाश्ता मिल रहा और ना ही पर्याप्त मात्रा में भोजन इसके साथ ही हॉस्टल में अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। छात्राओं ने बताया कि कोई छात्रा अगर बीमार पड़ जाए तो अधीक्षिका अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज तक करती है। जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने छात्राओं को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।सीनियर बालिका छात्रावास कमलागंज शिवपुरी की छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में पर्याप्त पानी की सुविधा नहीं है शौचालय में बाल्टी नहीं, है दरवाजे खराब हैं सुबह शाम आलू की सब्जी नाश्ता मैन्युअल के हिसाब से नहीं मिलता हमारी अधीक्षिका हमें धमकियां देती तुम हमारी शिकायत करोगी तो छात्रावास से निकाल दूंगी बुरा परिणाम होगा अधिक्षिका हमे दवाईयां नही देती जब हमारी तबीयत जाने पर हो जाती है उनके पास जाते हैं तो बोलती हैं कर्मचारियों के पास जाओ कर्मचारी बोलते हैं अधीक्षिका के पास जाओ ऐसे में हम कहां जाएं।

सीनियर गर्ल्स हॉस्टल कमलागंज की अधीक्षिका पर गंभीर आरोप, छात्राओं ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment