शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के देहरौद गांव की एक 43 वर्षीय महिला के साथ आरोपी ने सरसों के खेत में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
घटना की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना तेंदुआ में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 43 साल की महिला ने पुलिस थाना तेंदुआ में शिकायत करते हुए बताया है कि बीते 28 जनवरी को वह अपने घर से सरसों के खेत में मबेशिओं के लिए घास काटने गई थी। तभी गांव का भारत सिंह रावत आया और उसे खेत में पटककर उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी ने महिला ने गाल में चांटे ही चांटे मारे। जिसके चलते महिला ने इस घटना की शिकायत किसी से नहीं की। बीते रोज महिला ने पूरी घटना पति को बताई। पति महिला को लेकर पुलिस थाना तेंदुआ पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

43 वर्षीय महिला से आरोपी ने सरसों के खेत में किया दुष्कर्म विरोध करने पर की पिटाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment