शिवपुरी: आज पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला ने अपनी ही पडौसन पर अपने पति पर हुस्न का जादू दिखाने और जब विरोध किया तो पति पर झूठा रेप का आरोप लगाने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया से की है। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए पीडिता महिला ने बताया है कि उसके पडौस में एक महिला रहती है और वह महिला झगडालू प्रवृत्ति की महिला है और वह लोगों को ऐसे ही ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती है। महिला का आरोप है कि इस महिला की नजर उसके पति पर लंबे समय से है। जिसके चलते यह महिला उसके पति पर हुस्न का जादू चलाना चाहती है। जब उसने बाहर निकलकर विरोध किया तो वह लडाई पर उतारू हो गई।
महिला का आरोप है कि जब वह बाहर निकलती है तो महिला गालियां देती है। साथ ही धमकी देती है कि उसके पति पर झूठी रेप की एफआईआर दर्ज करा कर झूठे मामले में फंसाउंगी। साथ ही उसे घर से भगाने की धमकी दे रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

पडौसन मेरे पति को हुस्न के जाल में फसाना चाहती है, घर से निकलना दूभर कर दिया, RAPE के आरोप की देती है धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment