शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से 23 चोरी की बाइकें बरामद की है।
बताया जा रहा है कि इस चोर ने पिछले कुछ समय में ही कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर, तहसील परिसर, कलेक्ट्रेट के आसपास से 23 बाइकें चोरी करके पुलिस की नाक में दम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस चोर को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। पिपरसमा रोड रेल्वे क्रासिंग के पास शिवपुरी पर वाहन चैकिंग लगायी गयी प्रत्येक संदिग्ध व्यक्तियो को चैक किया जो चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर सायकल से आया जिसे चैक किया तो उसके व्दारा गोलमोल जवाब देने पर संदेह होने पर उक्त मोटर सायकिल के इंजन नम्बर व चैचिस नम्बर का मिलान किया तो उक्त वाहन थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी होना पाया गया जो उक्त वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मोटर सायकलें चोरी करना स्वीकार किया जिसने 23 मोटर सायकलें न्यायालय परिसर, तहसील परिसर, कलेक्ट्रेट के आसपास से चोरी करना स्वीकार किया एवं अन्य चोरी हुयी मोटर सायकलें अपने घर ग्राम मानपुर में छिपा कर रखी होना बताने पर ग्राम मानपुर पहुचकर आरोपी से घर में रखी हुयी अन्य 22 चोरी गयी मोटर सायकलें बरामद की गयी चोरी गयी मोटर सायकलों की कुल कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये करीब की है एवं आरोपी से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी समस्त मोटर सायकलें अपने चलाने एवं अन्य राज्यो में बेचने के लिये चोरी करता है जो अभी चोरी करके छिपा रखी थी अन्य थाना क्षेत्र से चोरी हुयी मोटर सायकलों के संबंध में पूछताछ जारी है प्रकरण में आरोपी को गिर0 किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। उक्त आरोपी शासकीय कार्यालयो में आये हुये आमजन मानस की रखी हुयी मोटर सायकलों की रैकी करता था एवं आमजन जब कार्यालय में कार्य में व्यस्त हो जाते थे इस बात का फायदा उठाकर मोटर सायकल चोरी कर ले जाता था अन्य संबंधित थानो को भी आरोपी से पूछताछ एवं मो0सा0 रिकवरी हेतु सूचना दी गयी है।

शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की गई 23 मोटरसाइकिल को किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment