शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के जंगल में गुनाया की पहाड़ी की खाई में रविवार शाम अज्ञात जंगली जानवर के हमले से बचने के लिए पति-पत्नी खाई में गिर गए थे। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई वहीं पति का मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।
बता दें घटना स्थल सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में पड़ता है लेकिन घटना की सूचना परिजनों ने बम्हारी थाना को दी। इसके बावजूद पति-पत्नी का जल्द से जल्द रेस्क्यू करने बम्हारी थाना प्रभारी अजय मिश्रा पुलिस बल के लिए रात 9 बजे जंगल पहुंचे और दोनों की सर्चिग के लिए अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक वे 6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद जंगल की गुनाया की घाटी में गिरे पति-पत्नी तक पंहुचे।
थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी वहीं महिला के पति की सांसे चल रहीं थी। दोनों को पुलिस बल के सहयोग से 6 किलोमीटर तक पैदल लाया गया। इसके बाद उन्हें सतनबाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां महिला को डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया था वहीं बाद में घायल महिला के पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव का रहने वाले युगल दंपति हेमराज मोगिया (24) और उसकी पत्नी सुगना मोगिया की शादी एक साल पहले हुई थी।दोनों जंगल से गोंद तोड़ने का काम करते थे इसी के चलते पति-पत्नी दो-तीन माह से गुनाया के जंगल मे झोपड़ी बना कर रह थे।
बताया गया है रविवार शाम किसी अज्ञात जंगली जानवर ने महिला पर हमला कर दिया था। हमले से बचने के लिए महिला असंतुलित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। वहीं, पत्नी को बचाने के प्रयास में हेमराज भी खाई में गिर गया था। बता दें कि दंपती पर किस जंगली जानवर ने हमला किया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सुभाष पुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खूंखार जंगली जानवर से बचने भागे दंपति खाई में गिरे पत्नी की मौत पति की हालत नाज़ुक जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment