शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महादेव घाटी मंदिर पर दर्शन करने जा रहे 2 युवकों की बाइक में सामने से आ रही है एक अन्य बाइक ने जोरदार कट मार दी।इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना घायल युवकों ने मोबाइल से अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। ककरौआ गांव के रहने वाले घायल राजू पुत्र बुद्धू ने बताया कि रविवार को वह ककरौआ से महादेव घाटी जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में कट मार दी जिससे बाइक बेकाबू होकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई जिससे वह और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया।

बाइक में कट मारने से 2 युवक घायल महादेव घाटी मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे बाइक सवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पति और भाई पर झूठी शिकायत का आरोप: महिला बोली- घर से पैसे नहीं लाई, ससुराल में होती थी मारपीट, मर्जी से की लव मैरिज / Shivpuri News
- नरवर आजीविका भवन में 15 लाख के घोटाले के आरोप: महिलाओं के दो गुट आमने-सामने, जांच की मांग / Shivpuri News
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment