शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उमरी कला गांव में आयोजित दंगल में एक पहलवान की गलत तरीके से दांव लगाने से गर्दन टूट गई। आरोप है कि पहलवान की गर्दन टूटने के बाद दंगल का आयोजन करा रही कमेटी पहलवान को मौके पर छोड़कर भाग गई। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहलवान को इलाज के लिए शिवपुरी फिर ग्वालियर में भर्ती कराया। जहां पहलवान की जान तो बच गई लेकिन वह चलने फिरने से लाचार हो गया। इस मामले में दंगल का आयोजन कराने वाली कमेटी और गलत तरीके से दांव लगाने वाले पहलवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज एसपी ऑफिस में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़ित पहलवान धर्मसिंह परिहार निवासी राजगढ़ थाना अमोला के भाई सतीश परिहार ने बताया कि दंगल में पहलवान ब्रजमान जाटव पुत्र वंशी जाटव उम्र 27 वर्ष निवासी बरेला चौकी खोड जिला शिवपुरी ने जबरदस्ती बगैर दंगल नियम का पालन करते हुए पहलवान धर्मसिंह परिहार के गुप्तांग पकडकर गर्दन के बल कसकर जमीन पर पटक दिया गया जिससे पहलवान धर्मसिंह परिहार की गर्दन टूट गई और उसे गंभीर शारीरिक चोंटे आयी है।
पीड़ित ने बृजभान जाटव और आयोजन कमेटी पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है।

दंगल में पहलवान की गर्दन टूटने से मचा हड़कंप आयोजक भागे कार्यवाही की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नरवर आजीविका भवन में 15 लाख के घोटाले के आरोप: महिलाओं के दो गुट आमने-सामने, जांच की मांग / Shivpuri News
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment