शिवपुरी: जिले की रन्नौद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब से भरी एक कार और बाइक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गस्त के दौरान ग्राम अकाझिरी में मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक सफेद रंग की इंडिगो कार जिसका नंबर यूपी 93 एक्स 1024 है जिसमें देशी मदिरा मसाला शराब की पेटियाँ भरी है जो मोहम्मदपुर से अकाझिरी तरफ को आ रही है। मुखविर सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम करोंदी आदिवासी बस्ती में रोड पर चेकिंग प्रारम्भ की तो करीब दस मिनट बाद मोहम्मदपुर तरफ से एक वाहन आता दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक अपनी कार को अकाझिरी तरफ भगाकर ले गया जिसका पीछा किया तो कार चालक अपनी कार को करोंदी में गौशाला के पास रोड के नीचे गड्ढे में छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर वहाँ से भाग गया कार को चेक किया जिसकी डिग्गी में दस पेटी देशी मदिरा मसाला की मिली जिनमें कुल 500 क्वाटर कीमती 45,000 रूपये एवं टाटा इंडिगो कार क्र. यूपी 93 एक्स 1024 कीमती पाँच लाख रूपये विधिवत जप्त किया गया है। वही एक अन्य मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति हीरो एच एफ डीलेक्स मोटरसाइकल एमपी 33एमव्ही 9386 पर पीछे दो थैलों में देशी प्लेन शराब के क्वाटर भरे हुये बांधकर बेचने ले जाने के लिये पचावली में रन्नौद जोड पर खड़ा हुआ है। मुखविर सूचना की तस्दीक करने पर आरोपी अजय पुत्र चन्द्रभान सिंह यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम लिलवारा थाना बदरबास के कब्जे से दो थैलों में देशी प्लेन शराब के कुल 350 क्वाटर कीमती 28000 रूपये एवं हीरो एच एफ डीलेक्स मोटरसाइकल क्र. एमपी 33 एमव्ही 9386 समक्ष पंचान विधिवत जम कर आरोपी को गिरफ्तार किया है

रन्नौद पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार और बाइक को पकड़ा एक शराब तस्कर गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment