Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में व्यापारी के घर हुई चोरी का जूतों से हुआ पर्दाफाश पुलिस ने एक चोर को दबोचा 2 फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना में एक व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।जबकि इस मामले में अभी दो चोर और फरार हैं जिनको पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। दरअसल
तीन और चार जनवरी की दरमियानी रात बदमाशो ने पंकज जैन के यहां घर में घुसकर 90000 रूपयो एंव हिसाव की बही से भरा काला बैग चोरी कर लिया था। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को घटना स्थल से एक जोड़ी
जूते चप्पल बरामद हुए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह जूते सिमलार गांव के कृष्णपाल उर्फ केपी यादव को अक्सर पहने देखा गया है जो वर्तमान में पोठयाई में ही घर बना कर रह रहा है।इस सूचना के प्राप्त होने पर खनियाधाना पुलिस ने उक्त सूचना पर कार्य करते हुये जानकारी एकत्रित करना शुरू की तो पता चला कि घटना वाली शाम को केपी यादव के पोठयाई वाले घर में दो-तीन लोग एकत्रित हुये थे और पार्टी बनाई गई थी। घटना के बाद से ही केपी यादव घर से गायव था जिसे हर मुनासिव ठिकानो पर तलाश किया गया। परन्तु वह नही मिला घटना के बाद से ही वह फरार है। घटना वाली रात को केपी यादव के घर में उक्त पार्टी में अमोल लोधी जो कि दविया जगन थाना पिछोर का रहने वाला है जो आदतन अपराधी है और करीब 22 महीने जेल भी रहकर आया है भी उपस्थित था अतः दिनांक 27.01.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अमोल लोधी सीतापाठा मन्दिर के नीचे देखा गया है तुरन्त ही सूचना की तस्दीक में पुलिस वहां पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अमोल लोधी पुत्र महेश लोधी उम्र 28 साल निवासी ग्राम दविया जगन का होना बताया घटना के सम्बंध में अमोल से पूछताछ की गई तो उसने घटना घटित करना स्वीकार किया तथा दिनांक 03-04.01.2024 की रात्रि में केपी यादव एवं एक अन्य के साथ पोठयाई में एक घर में घुसकर चोरी की थी घटना में मेरी चप्पल एंव केपी यादव के जूते रह गये थे। पुलिस ने इस केस में अमोल लोधी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि केपी यादव एवं अन्य एक फरार है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!