Press "Enter" to skip to content

एक साथ कई बाइक चोरी: गाड़ियों को ट्रक में भरकर ले गए चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के वायपास रोड़ से अज्ञात चोर कई बाइकों को आयशर ट्रक में भरकर ले गए। बाइकों को चोरी कर ले जाते चोर आयशर ट्रक के साथ सीसीटीवी में कैद हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात अज्ञात 5-6 बदमाश एक आयशर ट्रक लेकर कोतवाली क्षेत्र के वायपास पर पंहुचे थे। जहां चोरों द्वारा दो बाइक स्टार गोल्ड होटल से चोरी कर ली गईं। जिनमें से एक बाइक चौकीदार मनीष खरे की चोरी हो गई। चोरों ने ग्वालियर वायपास के रहने वाले कुनाल कुशवाह की बाइक चोरी कर ली, इसके अतिरिक्त कुलदीप कुशवाह और अमरीश यादव की बाइक भी चोरी हुई है। कुलदीप कुशवाह 26 जनवरी को ही नई बाइक खरीदकर लाया था बताया गया है कि चोर कंट्रोल रूम के सामने से भी एक बाइक चुरा ले गए।

बताया गया है कि चोरों द्वारा सभी बाइकों को चोरी किया फिर बाद में उन्हें आयशर ट्रक में रखकर अपने साथ ले गए। अब तक दो स्प्लेंडर, दो पल्सर और एक बुलट बाइक चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त बाइक चोरी की संख्या बढ़ भी सकती है। खास बात रही कि चोर ट्रक लेकर बाइकों को समेट कर अपने साथ ले गए इस घटना से रात में पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!