शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे की सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। आगजनी की इस घटना में सब्जी मंडी के आढ़तियों की तीन दुकान जलकर पूरी तरीके से खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर जैसे तैसे काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर कोलारस बाईपास स्थित नई सब्जी मंडी की दुकानों में आग भड़क गई थी। सूचना मिलते ही आढ़तियों ने मौके पर पहुंच गए थे जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया था साथ ही इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दे दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है आढ़तियों की माने तो मंडी के पास एक टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है संभवत किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान में बीड़ी सिगरेट फेंकने के चलते आग भड़क गई एक दुकान में भड़की आग ने एक के बाद एक तीन दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। बता दें कि आगजनी की इस घटना से आढ़तियों की दुकान में रखी आलू की बोरियां, सब्जी, फ्रूट, खाली बारदाना और प्लास्टिक की फ्रेंटें जलकर पूरी तरीके से खाक हो गई आगजनी की इस घटना में आढ़तियों को करीब दो से ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सब्जी मंडी में भड़की आग: आढ़तियों की तीन दुकानें जलकर खाख, लाखों का नुकसान, फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment