Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: बदरवास में अवैध रेत से भरे बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत, गुस्साए लोगों ने डंपर में लगाई आग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर शनिवार की दोपहर एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र नारायण सिंह धाकड़ निवासी साडखेड़ा बमौरी जिला गुना साडखेड़ा से बदरवास तरफ आ रहा था तभी एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर बाइक पर चढ़ गया जिससे टायर के नीचे आने से दिनेश धाकड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यहां आपको बता दें जिससे वह‌ शिवपुरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का अवैध कारोबार खनिज विभाग की मिली भगत से बेख़ौफ़ और धड़ल्ले से किया जा रहा है। बॉडी को निकालने के बाद गुस्साए लोगों ने खड़े डंपर में आग लगा दी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!