Press "Enter" to skip to content

शोक संदेश: प्रसिद्ध साहित्यकार डा परशुराम शुक्ल “विरही”का निधन हुआ, आज 4.30 बजे होगा अंतिम संस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय साहित्यकार डॉ परशुराम शुक्ल “विरही” का शिवपुरी के ही चतुर्भुज अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र अनुपम शुक्ला ने बताया कि करीब सवा दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।आज ही शाम 4.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास भारतीय विद्यालय मार्ग से निकलेगी।
डॉ परशुराम शुक्ल का देहावसान शिवपुरी ही नहीं देश के साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति है। वे विख्यात प्रगतिशील कवि थे।लेकिन उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता भारतीय सनातन दर्शन से अभिप्रेरित थी। उनकी करीब दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की साहित्य अकादमियों ने उन्हे सम्मानित किया है।उन्होंने कई विश्व प्रसिद्ध किताबों का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद भी किया है। वे लेखन की दृष्टि से धनी होने के साथ प्रखर वक्ता भी थे। वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार और शिष्यों की श्रृंखला छोड़ गए हैं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!