शिवपुरी: जिले की सीमा से होकर गुजरे फोरलेन हाईवे पर बीती रात एक ट्रक ड्राइवर को अचानक ढाबे पर खाना खाते समय हार्ट अटैक आ गया।फोरलेन पर स्थित मिलन ढाबा के संचालक ने तुरंत इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी जिस पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान ड्राइवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक ड्राइवर के परिजनों को इसकी सूचना दी जिस पर आज जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई सनंत पुत्र अनिल दास उम्र 60 वर्ष निवासी बीरभूम पश्चिम बंगाल कोलकाता से पीवीसी पाइप ट्रक में भरकर अहमदाबाद जा रहा था। तभी शिवपुरी में हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता से अहमदाबाद जा रहे ट्रक ड्राइवर को शिवपुरी में आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment