Press "Enter" to skip to content

कोलारस आबकारी की ड्राय डे पर कार्रवाई: 65 पाव जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा 26 जनवरी 2024 को घोषित ड्राय डे पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय,परिवहन,धारण की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्यवाहियों में दिनांक 26 जनबरी को कोलारस क्षेत्रांतर्गत सघन क्षेत्र गश्त कर ड्राय डे का सख्ती से पालन कराया और कार्यवाहियां की गईं.

जिसमें एक व्यक्ति को 65 पाव देशी प्लेन मदिरा ज़ब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और अन्य दो मामलों में 70 लीटर हाथ भट्टी मंदिरा ज़ब्त की गई व 2200 किलो लहान मौके पर नष्ट किया गया. उक्त कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए.


उक्त कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज ,आरक्षक सतीश जयंत का सराहनीय योगदान रहा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!