Press "Enter" to skip to content

बेख़ौफ़ खनन माफिया: नरवर में राजस्व अमले पर हमले का प्रयास, आरआई एवं पटवारी पर को कुचलने का प्रयास / Shivpuri News


शिवपुरी: जिले में बेख़ौफ़ हुए खनन माफियाओं की दबंगई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले बैराड़ में खनन माफिया ने तहसीलदार की गाड़ी को खाई में गिराने की कोशिश की वहीं आज नरवर में अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए राजस्व अमले पर हमले के प्रयास का मामला सामने आया। दरअसल नरवर कस्बे में अवैध रूप से मुरम के खनन और परिवहन की सूचना पर आरआई और पटवारी को भागते ट्रैक्टर से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। गनीमत रही अधिकारी की जान बाल बाल बच गई। आरआई और पटवारी ने इसकी लिखित शिकायत नरवर थाना में दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक नरवर नगर परिषद क्षेत्र सिकंदरपुर अनाज मंडी के पीछे अवैध रूप से मुरम की खुदाई और परिवहन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के आर आई महेंद्र सिंह कुशवाह, पटवारी कमल किशोर सिरोलिया, मनोज कुमार सक्सेना पहुंचे हुए थे जहां मुरम से भरे हुए एक महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक MP33AA1410 को पकड़ा गया था। लेकिन ड्राइवर ने अचानक से ट्रैक्टर स्टार्ट कर ट्रैक्टर को दौड़ा दिया। इस घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आ रही सहित पटवारी बाल बाल बच गए।आर री महेंद्र कुमार कुशवाहा के अनुसार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने रास्ते में ट्रॉली को खाली कर दिया ट्रैक्टर को अपने घर रख दिया था। ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में लिखित शिकायत नरवर थाने मे दर्ज कराई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!