Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री से लेकर कलेक्टर को दे चुके हैं आवेदन ना आवास मिला ना बिजली पानी 20 साल से परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के घन्दनपुरा में रह रहे करीब आधा सैकड़ा से अधिक गरीब भूमिहीन आवासहीन लोहपीटा घुमक्कड जाति के लोगों की फरियाद ना सरकार सुन रही है ना प्रशासन। यहां के लोगों ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से नगर पालिका क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। लेकिन शासन की अधिकांश योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है।वह पिछले 20 वर्षों से लगातार प्रभारी मंत्री से लेकर कलेक्टर को आवेदन दे चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने बताया कि वह नवग्रहमंदिर के सामने कमलागंज शिवपुरी में झोपड़ी बनाकर रहते थे जहां से उन्हें चंदनपुरा शिफ्ट कर दिया गया। यहां चंदनपुरा में ना लाइट है ना पानी की कोई व्यवस्था। उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी जन-मन आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण से वह कच्ची झोपड़िया में रहने के लिए मजबूर है। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे लोहपीटा समाज के लोगों ने आवास और बिजली पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रशासन से मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!