Press "Enter" to skip to content

महिला को शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म अब आरोपी 7.50 लाख रुपए लेकर दूसरी महिला संग फरार / Shivpuri News

पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रुपए वापस दिलाए जाने की लगाई गुहार

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किए जाने और उसके 7.50 लाख रुपए लेकर दूसरी महिला संग फरार हो जाने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत बुधवार को एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसके रुपए और जेवरात वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि भूरा पुत्र नकटू धाकड़ निवासी ग्राम जामखो ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 4 साल तक दुष्कर्म किया।
इस दौरान उसने अपना एक प्लाट 20 लाख रुपए में बेचा जिसमें से तीन बार में भूरा धाकड़ ने 7.50 लाख रुपए ले लिए और मेरे सोने चांदी के जेवर लेकर भूरा दूसरी महिला संग भाग गया।
पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और 7.50 लाख रुपए और जेवरात वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!