Press "Enter" to skip to content

जमीन के सामने कार खड़ी करने पर परिवार की घर में घुसकर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल, SP से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं. जमीन के सामने कार ख़डी करने पर एक परिवार ने एकराय होकर दूसरे परिवार की मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत आज एसपी से पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई हैं.

जानकारी के अनुसार रवि साहू पुत्र दयाराम साहू निवासी राजामहादेव थाना पिछोर ने बताया की 23 जनबरी 2024 को सुवह 10 बजे मैं अपने घर पर था तभी अनिल गुप्ता व अजय गुप्ता व पुष्पा गुप्ता तीनो मेरे घर अंदर आए और कहा की अपनी कार हमारी जमीन के सामने क्यो खडी की तब मैंने कार हटाने की कहा तो तीनो लोगो ने मेरी व मेरी पत्नी सीमा व मेरे पुत्र विनीत आयु 16 बुरी तरह लात घूसो से मारपीट कर दी और कहा कि तुम्हे हम जिन्दा नही छोडगे तथा उक्त घटना की वीडियो पड़ोसियों ने वना ली थी जो विडियो मे स्पष्ट है और कह गए कि तुम्हे गांव मे नही रहने देंगे और तुम्हारी रिर्पोट करके तुम्हे फसवा देगे. उक्त लोगो के द्वारा मेरी व मेरे दोनो पुत्र अमित एंव विनीत की थाने मे झुठी शिकायत कर दी है. उनके डर के कारण हम कही आ जा नही पा रहे है. एसपी को आबेदन सौपकर ठोस कार्रवाई की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!