शिवपुरी: जिला अस्पताल में बार-बारबदल रहे मौसम के चलते मरीजोंकी संख्या में इजाफा हो गया है।यहां बच्चों में निमोनिया कीशिकायत फिलहाल ज्यादा बनीहुई है। क्योंकि सर्द मौसम सेबच्चे इसका शिकार हो रहे हैं।हालात यह है कि एक हजार तकरहने वाली जिला अस्पताल कीओपीडी अब दो से ढाई हजारतक पहुंच गई है।
जिसमें वायरलफीवर, सर्दी- जुकाम व खांसी केमरीजों की संख्या ज्यादा है। यहांनिमोनिया के केस भी लगातारबढ़ रहे हैं। जिन्हें अस्पताल मेंभर्ती किया जा रहा है। जिलाअस्पताल में वर्तमान में मरीजोंकी कतारें लगी हुई है। डॉक्टर्सकी मानें तो फिलहाल बच्चों कोसुबह-शाम के समय में गर्मकपड़े पहनाएं रखें और ताजाभोजन कराने के साथ ताजा पानीदें। जिससे वह इस सर्दी से बचेरहें। इसके अलावा गर्म भोजन हीकराएं।
आगे क्या…
जिले में मौसम में फेरबदल लगातार बना हुआ है, जिसमें सर्द हवाओं के चलते एक बार फिरतापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ावके कारण जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं बच्चे निमोनिया कीगिरफ्त में आ रहे हैं। मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिली, जिसनेतेज सर्दी से लोगों को राहत दी। लेकिन शामकरीब 6 बजे के बाद मौसम में बदलाव हो गया।जहां सर्द हवाओं के चलते गलनभरी सर्दी शुरू होगई।
इससे लोग दो दिनों से परेशान बने हुए हैं।अचानक से शाम को बदल रहे मौसम के चलतेलोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। यहांसर्द हवाओं की रफ्तार करीब 10 किमी प्रतिघंटारही। हालांकि बीते दो दिनों से सुबह के समय मेंकोहरा नहीं छाने से फिलहाल राहत है। लेकिनशाम को चल रही सर्द हवा से लोग ठिठुरने कोमजबूर हो रहे हैं। तापमान में यह उतार-चढ़ावअब लोगों की सेहत पर विपरीत असर डाल रहाहै। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मेंयहां सामान्य की तुलना में 5 डिग्री की कमी रही।वहीं अधिकतम तापमान सामान्य ही दर्ज कियागया। अभी जनवरी माह में सर्दी का दौरफिलहाल जारी रहेगा।
दिन में राहत, शाम को रहेगी गलनभरी सर्दीशिवपुरी में दो दिनों बाद फिर से कोहरा छाने के आसार बताए जा रहेहैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो यहां उत्तरी सर्द हवाओं केचलने से न सिर्फ गलनभरी सर्दी बढ़ेगी बल्किइससे कोहरा भी बढ़ेगा। यहां दिन के समय में भीदो दिनों के बाद बादल छाने का अनुमान है।फिलहाल दो दिनों तक सर्दी से दिन के समय में राहत रहेगी और शामको सर्द हवाओं के चलने से गलनभरी सर्दी पड़ेगी। जिसे लेकरमौसम विभाग उत्तरी हवाओं का सक्रिय होना बता रहा है।
शहर में शाम के समय अलाव कासहारा ले रहे लोगशाम के समय बदल रहे मौसम के बीचशहर में लोग चौराहों, अस्पताल, बस स्टैंडऔरा रेलवे स्टेशन पर अलाव के सहारे नजरआ रहे हैं। यहां लोग सर्दी से बचने के लिएबाजार में अलाव की तपिश ले रहे हैं ताकिसर्दी से बचा जा सके। वहीं घरों में भी लोगहीटर, अलाव के सहारे ही रह रहे हैं। क्योंकियहां शाम व रात के समय में सर्द हवाएंलोगों को ठिठुराने का काम कर रही हैं।जिससे लोगों बेहद परेशान बने हुए हैं।
अभी फिलहाल शिवपुरी में सर्दी जारी रहेगी, यहां बदलाव कीसंभावना है, जिसमें कोहरा आगामी दो दिनों में फिर से पड़ सकताहै। इसके अलावा शाम के समय सर्द हवाओं के चलते गलनभरीसर्दी का दौर फिलहाल जारी बना रहेगा।
गुरुदत्त मिश्रा, विशेषज्ञ,मौसम एवं विज्ञान केंद्र भोपाल

अस्पताल में बढ़े वायरल व सर्दी-जुकामके मरीज, बच्चों को निमोनिया ने जकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment