शिवपुरी: किड्स गार्डन स्कूल शिवपुरी में प्रभू श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अनूठे और भव्यतम रुप से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ में अयोध्याधाम से सीधे लाइव आरती में 1100 अभिभावकों आगंतुकों ने आरती की । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक रामभक्ति नृत्यों ने दर्शकों के जोश को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रामचरित मानस की चौपाइयों के माध्यम से लकी ड्रा का आयोजन रहा जिसमें 50 विजेताओं को प्रभू राम मंदिर का प्रतिरुप भेंट किया गया।श्री राम चरित पर आधारित प्रदर्शिनी और छात्रों द्वारा बनाई गई भव्य रंगोली भी अद्भुत थी । ध्यान देने योग्य बात यह है कि पूर्णतः सनातन संस्कृति में रचे इस कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का स्वागत तिलक और तुलसी की माला से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के इंदौर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राघवेन्द्र गौतम जी ने राम मंदिर आंदोलन से लेकर भव्य मंदिर निर्माण तक के सफर को रेखांकित किया। कार्यक्रम का सफल एवं ओजस्वी संचालन छात्र सम्मान गौतम मेघना शर्मा आरूषि भागोरिया अंशुल वर्मा ने किया।।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी, जिला संघचालक श्री राजेश गोयल श्री विमल जैन श्री अतुल शर्मा श्री उमेश शर्मा श्री विशाल भसीन, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता धैर्य वर्धन शर्मा, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा किड्स गार्डन स्कूल के विधि सलाहकार गजेन्द्र यादव ,संचालक शिवकुमार गौतम श्रीमति रुपाली गौतम प्राचार्य अंजू नरूला जब 1500 से अधिक अभिभावक एवं आमंत्रित जन उपस्थित थे.

1100 सनातनियों माताओं बहनों ने की प्रभू राम लला की लाइव आरती, किड्स गार्डन स्कूल में हुआ भव्यतम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment