शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र फक्कड़ कालोनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। जहां बेखौफ चोर PAHE विभाग के कर्मचारी के सूने घर मे ताला तोड़ कर घुसे और नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने चोरी के मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
पत्नी का उपचार कराने इंदौर था कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक फक्कड़ कालोनी के प्याज गोदाम के पास रहने वाले पीएचई विभाग में कार्यरत कोमल सिंह बैस अपनी पत्नी कृष्णा बैस का उपचार कराने इंदौर गए थे। कोमल सिंह बैस ने अपने घर की सुरक्षा जिम्मेदारी अपने भाई नारायण सिंह बैस को सौंप दी। कोमल सिंह बैस के भाई नारायण सिंह रात में सोने की लिए अपने भाई के घर जाते थे और दिन भर घर मे ताले डले रहते थे।
रोज की तरह नारायण सिंह सोमवार की रात करीब 9:30 बजे अपने भाई के घर सोने के लिए पहुंचे थे जहां उन्हें घर के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ मिला इसके बाद घर के अंदर कमरों में भी सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इसके बाद नारायण सिंह ने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया था।
गौरतलब है कि चोर घर मे रखे 1 लाख 25 हजार नकद, 3 तोला सोने की चूड़ी, झुमकी 2 तोला, बड़ी सोने की अंगूठी 8 ग्राम, 8 सोने अंगूठी, 3-3 ग्राम, बड़ा सोने का हार 5 तोला, छोटा सोने का हार 3 तोला, कान के 3 जोड़ी सोने के टॉक्स 2 तोला,1 तोला सोने की चैन ,2 तोला सोने के सुई धागा कान के, बाला झुमकी, पंचम जहाज, चांदी की थाली 500 ग्राम को चुरा कर ले गए।

पीएचई कर्मचारी के मकान में दिन दहाड़े चोरी: सवा लाख नगद व सोने चांदी के जेवरात ले उड़े चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment