शिवपुरी में मंगेतर के दहेज मांगने को लेकर युवती ने उसे वीडियो कॉल कर अपनी जान दे दी थी। खनियाधाना पुलिस ने जांच के बाद युवती के होने वाले पति और ससुरालियों पर दुष्प्रेरण सहित दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि खनियाधाना कस्बे की रहने वाली 26 साल की युवती की शादी की 6 माह पहले उत्तरप्रदेश के काल्पी के रहने वाले कपिल अहिरवार से फिक्स हुई थी। कपिल अहिरवार के परिजन ओरछा युवती को देखने भी आए थे, उन्हें युवती पसंद भी आ गई थी। करीब एक माह बाद कपिल अहिरवार व उसके परिजन खनियाधाना युवती के घर पहुंचे थे जहां उनके द्वारा 10 लाख रुपये में शादी भी तय कर ली।
फोन पर बात, फिर शुरू हुई मुलाकातें
बता दें कि युवती उस वक्त ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कपिल अहिरवार और युवती के बीच फोन पर बातचीत भी शुरू हो गई थी। इस बीच कपिल कई दफा युवती से ग्वालियर मिलने भी पहुंचा था। इसी दौरान कपिल ने युवती से शारीरिक संबंध बनाते हुए छुपके से फोटो-वीडियो बना लिये थे।
तीन माह बाद बढ़ा दी थी दहेज की राशि
तीन माह बाद कपिल के परिवार वाले 10 लाख की जगह दहेज की राशि बढ़ाकर 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद युवती के परिजनों ने कई बार तय बात के अनुसार शादी करने की बात की, लेकिन कपिल के परिजन राजी नहीं हुए और 15 लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे।
वीडियो कॉल पर किया सुसाइड
बता दें कि कपिल के पास युवती के प्राइवेट वीडियो थे। इसी वजह से युवती भी कपिल से शादी करना चाहती थी। इसके बाद युवती ग्वालियर से अपने घर खनियाधाना वापस लौट आई थी। इस बीच उसने एक दफा घर में फांसी लगाकर सुसाइड करने का भी प्रयास किया था। लेकिन उस वक्त उसके भाई ने जान बचा ली थी। युवती द्वारा उठाए गए इस कदम का भी कपिल सहित उसके परिवार पर कोई असर नहीं पड़ा था।
इसके बाद 10 जनवरी 2024 की शाम युवती ने अपने घर से कपिल अहिरवार को वीडियो कॉल किया था। युवती ने कपिल से वीडियो कॉल करते हुए कपिल को एसिड बताया और कहा कि शादी नहीं करोगे तो मैं एसिड पी लूंगी, फिर भी कपिल ने शादी की से मना कर दिया, फिर युवती ने एसिड पी लिया। इसके बाद परिजन युवती को उपचार के लिए झांसी ले गए थे, लेकिन रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया था।
बता दें कि युवती की मौत के बाद खनियाधाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। तमाम बयान और तथ्यों को एकत्रित करने बाद पुलिस ने यूपी के काल्पी के रहने वाले कपिल अहिरवार, उसके भाई राजकुमार और अरविन्द, पिता ठाकुरदीन और माता लीलाबाई के खिलाफ दुष्प्रेरण सहित दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।

मंगेतर ने ज्यादा दहेज मांग शादी से किया था इनकार, युवती ने कॉल पर पी लिया था एसिड, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment