शिवपुरी: जिले के पिछोर जनपद के खैरवास पंचायत के रोजगार सहायक बलराम शर्मा के अपहरण में आरोपी बने दीपक यादव ने वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया है। साथ ही रोजगार सहायक पर पीएम आवास में अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछोर जनपद के खैरवास पंचायत के रोजगार सहायक बलराम शर्मा का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था बदमाश, रोजगार सहायक का अपहरण कर झांसी की सीमा में प्रवेश कर चुके थे। पिछोर पुलिस ने रोजगार सहायक को बरामद कर इस मामले में अपहरण सहित डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में आरोपी बनाए गए दीपक यादव ने वीडियो बनाकर खुद को बेकसूर बताया है और रोजगार सहायक पर लगाए अवैध वसूली का आरोप लगाया है। वीडियो जारी करते हुए दीपक यादव ने कहा कि ‘मुझ पर बलराम शर्मा सहायक सचिव द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया जा रहा है क्योंकि मैं पूर्व में बडेरा पंचायत से सरपंची का चुनाव लड़ चुका हूं। एक राजनीतिज्ञ षड्यंत्र के तहत मुझे फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। मैं सहायक सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी कॉपी मेरे पास है। इसी के चलते उसे षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

रोजगार सहायक के अपरहण का मामला: आरोपी ने वीडियो किया जारी, खुद को बताया बेकसूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment