शिवपुरी::अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जिला शिक्षा अधिकारी की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव राजपूत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने 22 जनवरी को शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया। जबकि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। उस दिन सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों का अवकाश रखा है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव राजपूत ने बताया कि 22 जनवरी को कई स्कूलों में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लाइव टेली कास्ट दिखाने का भी आयोजन रखा गया। ऐसे में शिक्षकों को अवकाश न देते हुए उन्हें प्रशिक्षण में बुलाया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने लिए गए इस फैसले का विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया और जिला शिक्षा अधिकारी से 22 जनवरी को होने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण की तिथि आगे बढ़ाएं जाने की मांग की है। जिससे सभी शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्र और छात्राओं के साथ सदी के सबसे बड़े धार्मिक इवेंट में शिक्षक भी शामिल हो सके।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व नगर सह मंत्री शिवपुरी गौरव राजपूत, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर अध्यक्ष गौरव शर्मा, कॉलेज परिसर अध्यक्ष सूरज गुर्जर, UIT कॉलेज परिसर अध्यक्ष देव शर्मा, शुभम धाकड़, शिवम शर्मा, पीयूष शर्मा, देव शर्मा, मयंक रजक, अमन धाकड़ व नगर की आधा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AVBP ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन: DEO की सद्बुद्धि को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment