शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में एक 32 साल की महिला ने अपनी ननद के पति यानी अपने जीजा पर ही रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 32 वर्षीय महिला ने पुलिस थाना कोलारस में शिकायत करते हुए बताया है कि वह अपने घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी। पति किसी रिश्तेदारी में शामिल होने इंदौर गया हुआ था। तभी उसके घर पर उनका ननदोई रामकृष्ण जाटव अपने साथी के साथ आया हुआ था।
महिला का आरोप है कि रात्रि में ननदोई और उसके साथी को खाना खिलाकर जेठ के साथ बिस्तर लगाकर सुलाकर वह अपने कमरे में सो गई। तभी रात्रि में ननदोई ने गेट बजाया और बोले कि उन्हें पानी चाहिए। जिसके चलते महिला ने गेट खोला तो ननदोई ने महिला को दबौच लिया। और उसके साथ कहने लगा कि ठंड ज्यादा है।
उसके बाद आरोपी महिला को लेकर जबरन रजाई में घुस गया और महिला के साथ जबरन रेप की बारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर यह घटना किसी को बताई तो वह उसके बेटे को खत्म कर देगा। इस मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जीजा ने साले की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, दुष्कर्म का केस दर्ज आरोपी फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment