शिवपुरी: अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है।इसी के साथ ही देशभर में विभिन्न स्थानों पर कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। देशभर में राम मंदिर और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। सम्पूर्ण देश और विश्व इस समय राममय बना हुआ नजर आ रहा है।सब जगह राम राम की गूंज सुनाई दे रही है। इसी क्रम में भगवान शिव की नगरी शिवपुरी भी राममय नजर आ रही है। शहर के मुख्य बाजार सहित गली मौहल्लों में राम पताका फहरा रही है। इसी के साथ ही शुक्रवार को रामभक्तों ने शिवपुरी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान राम की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।जिसका रामभक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।कुल मिलाकर देखा जाए तो इस समय शिव की नगरी शिवपुरी में सब जगह राम राम की सुनाई दे रही है।

राममय हुई शिव की नगरी शिवपुरी हर तरफ़ सुनाई दे रही है राम राम की गूंज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment