शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे के वार्ड क्रमांक 5 के भुतऊ मोहल्ले के रहने वाले एक हलवाई के सूने मकान को चोरों ने दिन दहाड़े अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को वार्ड क्रमांक 5 भुतऊ मोहल्ला के रहने वाले हलवाई हुकुम सिंह कुशवाह हलवाई का काम करने खैराई गांव गया हुआ था। इसके अलावा उसकी पत्नी शारदा कुशवाह मजदूरी करने निकल गई थी। हलवाई का बड़ा बेटा भी काम पर गया था साथ ही छोटा बेटा स्कूल में पढ़ने चला गया था घर में ताले लगे हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले चटका कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरी का पता हलवाई के छोटे बेटे के स्कूल से लौटने पर लगा। जहां उसे घर के ताले टूटे हुए मिले साथ ही घर का सामान बिखरा हुआ मिला। हलवाई हुकुम सिंह की पत्नी शारदा के अनुसार चोर घर मे रखे बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर उसमें रखे 500 ग्राम चांदी की करधौनी, 100 चांदी का गजरा, 300 ग्राम चांदी की एक जोड़ी पायल, 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 6 ग्राम सोने के बाला, आधा तौला सोने का ओम और 70 हजार रुपए नगदी चुरा कर अपने साथ ले गए।

दिनदहाड़े हलवाई के घर से चोरी, सोने चांदी के जेवर समेत 70 हजार नगदी पार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment