Press "Enter" to skip to content

30 फुट गहरे सूखे कुएं में गिरा बुजुर्ग गंभीर घायल, रस्सी और चारपाई की मदद से निकाला बाहर / Shivpuri News

घने कोहरे की वजह से कुएं में गिरा बुजुर्ग

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गूंगरीपुरा गांव में सुबह शौच के लिए गया एक 60 वर्षीय बुजुर्ग 30 फुट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने रस्सी और चारपाई की मदद से बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाला इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कांशीराम पुत्र बुद्धू जाटव उम्र 60 वर्ष निवासी गूंगरीपुरा थाना सिरसौद आज सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ था।घना कोहरा होने की वजह से कांशीराम एक सूखे कुएं में गिर पड़ा। काफी समय बाद भी जब काशीराम लौट कर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की परिजनों को काशीराम एक सूखे कुएं में घायल अवस्था में मिला जिसके बाद रस्सी और चारपाई की मदद से काशीराम को सूखे कुए से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!